काल करे सो आज कर, आज करे सो अब
पल में परलय होएगी, बहुरि करेगा कब
Kal Kare So Aaj Kar, Aaj Kare So Ab
Pal Mein Parlay Hoyegi, Bahuri Karega Kb
भावार्थ: जो काम तुम आज कर सकते हो, उसे कल पर न टालो; और जो अभी किया जा सकता है, उसे आज पर न टालो. क्योंकि समय बहुत अनिश्चित है, और एक पल में ही सब कुछ नष्ट हो सकता है. इसलिए, बाद में काम करने की योजना बनाने का क्या अर्थ है?
इस दोहे के माध्यम से समय के मूल्य को समझाया गया है. यह सिखाता है की हमें अपने कार्यों को स्थगित नहीं करना चाहिए, क्योंकि भविष्य के बारे में कोई निश्चितता नहीं होती. इसलिए, जो काम आज किया जा सकता है, उसे आज ही करना चाहिए.


0 Comments